Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-PaperRajasthanक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवाराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

पिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले में पीछे से घुसी तेज रफ्तार आइसर

अजारी के पास हादसे में 3 युवक घायल, चालक और खलासी केबिन में फंसे; ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

पिंडवाड़ा। फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजारी के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आइसर गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मालवाहक ट्रॉले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आइसर का अगला केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दब गया।

हादसे के दौरान गाड़ी में सवार तीन युवकों में से चालक और खलासी केबिन में फंस गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और हाईवे से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों एवं राहगीरों ने लोहे के औजारों की मदद ली। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को मोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया।

108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पिंडवाड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!