सिरोही: नगरपालिका-पंचायतीराज चुनाव में सक्रिय भागीदारी का निर्णय, क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान की जिला स्तरीय बैठक में बनी रणनीति
सिरोही में क्षत्रिय समाज की जिला स्तरीय बैठक, चुनाव में अधिकाधिक सदस्यों को प्रत्याशी बनाने पर जोर; 250 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद

सिरोही। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान, सिरोही की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला उद्योग केंद्र के पीछे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के जिला अध्यक्ष चेतन सिंह राठौड़ ने की। बैठक में पिण्डवाड़ा, आबूरोड, शिवगंज, रेवदर एवं सिरोही तहसीलों के पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अधिक से अधिक सदस्यों को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने को लेकर निर्णय लिया गया। साथ ही चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियां एवं रणनीति बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों के रूप में भवानी सिंह सिंगल, खेम सिंह राठौर, दलपत सिंह दहिया, रूप सिंह काबावत, बाबू सिंह माकरोड़ा, प्रताप सिंह मनादर, मान सिंह तंवर, धर्म सिंह देवल, मोती सिंह परमार, ईश्वर सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह राठौड़ एवं ओबसिंह माकरोड़ा सहित पांचों तहसीलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार बैठक में करीब 250 सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी चुनावों में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।




