Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-PaperRajasthanक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाधर्मयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही: निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश

आचार संहिता की सख्ती से पालना के निर्देश, निर्वाचन कैलेंडर के अनुसार काम पूरा करने पर जोर

सिरोही, 24 अगस्त। आगामी निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनावी व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनके जिम्मे सौंपे गए दायित्व, कार्य की समयावधि, आवश्यक संसाधन और कार्मिकों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनावी कैलेंडर के अनुसार कार्यों को समय पर पूरा करें।

उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। ऐसे में सभी अधिकारी आचार संहिता के प्रावधानों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करें। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की समयबद्ध क्रियान्विति और संबंधित सूचनाओं को लगातार अपडेट रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में डाक मतपत्र, परिवहन, आईटी, मीडिया, मतदान दल, प्रशिक्षण, पर्यवेक्षक, आचार संहिता और नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेने के साथ आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी निर्धारित कैलेंडर के अनुसार पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!