
आशा कुंज, भाटकड़ा सर्किल में सुबह 10 बजे जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
सिरोही। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कल सुबह 10 बजे आशा कुंज, भाटकड़ा सर्किल, सिरोही में कांग्रेस के इच्छुक दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।
बैठक में पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, प्रदेश कांग्रेस सिरोही विधानसभा समन्वयक अश्विनी कुमार तथा जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अंजना मेघवाल की मौजूदगी में चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया जाएगा।
बैठक में वार्डवार चुनावी तैयारियों, संगठन को मजबूत करने, संभावित दावेदारों, वार्ड स्तर की स्थिति और आगामी चुनावी रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
नगर कांग्रेस कमेटी ने इच्छुक दावेदारों, कार्यकर्ताओं, वार्ड अध्यक्षों, बीएलओ, वार्ड प्रभारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की है।



