Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-PaperRajasthanक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाड़मेर: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित-नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश।

बाड़मेर,24 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वरसिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद कर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वरसिंह ने जिलेवार चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के साथ अधिकारियों से चुनाव कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनका समाधान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्हांेने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने चुनाव से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी समस्या का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में चुनाव संबंधी कार्य पूरे करें और आयोग के निर्देशों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करें। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूचियों में संशोधन एवं अद्यतन की स्थिति, दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किए जाए। दिव्यांग एवं अन्य जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव तैयारियों में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने वाले जिलों एवं अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन, मतदान, मतगणना सहित निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर रवीन्द्र कुमार,बाड़मेर उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी भवानीसिंह,चौहटन उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार जैन समेत निर्वाचन शाखा के विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!