Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifRajasthanUncategorizedक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: चित्तौड़गढ़ हाईवे पर CBN का बड़ा एक्शन, कंटेनर से 25 करोड़ का डोडा चूरा जब्त, एमपी से पंजाब जा रही थी नशीले पदार्थों की खेप

जयपुर: चित्तौड़गढ़. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की चित्तौड़गढ़-2 और कोटा टीम को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-27 पर बारां-कोटा रोड स्थित देवरी गांव के पास एक ‘दोस्ताना ढाबे’ के सामने घेराबंदी कर एक कंटेनर ट्रक से 2046.850 किलोग्राम चूरा (पोस्ता भूसा) बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है.

उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा, नरेश बुंदेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विभाग को एक पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना थी कि हरियाणा नंबर के एक कंटेनर ट्रक में मध्य प्रदेश के जावरा-मंदसौर इलाके से भारी मात्रा में डोडा-पोस्त लादकर पंजाब ले जाया जा रहा है. इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए CBN की टीमों ने संदिग्ध रास्तों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी. ​

कंटेनर के गुप्त चैंबर में छिपा कर ले जा रहे थे पंजाब:

जब चिन्हित कंटेनर ट्रक NH-27 पर देवरी गांव के पास पहुंचा, तो टीम ने उसे रुकवा लिया. पहली नजर में ट्रक खाली लग रहा था, लेकिन जब बारीकी से तलाशी ली गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए. तलाशी के दौरान चालक केबिन के ठीक पीछे कंटेनर और केबिन के बीच एक गुप्त चैंबर मिला. तस्करों ने चालक केबिन के ठीक पीछे कंटेनर के बीच एक बेहद शातिर तरीके से गुप्त चैंबर बना रखा था. इस चैंबर के आउटलेट को सामने के दो टायरों के बीच हल्की वेल्डिंग (टैक वेल्ड) के जरिए छिपाया गया था. वेल्डिंग तोड़ कर तलाशी ली गई तो 101 बोरियों में भरा 2046.850 किलो पोस्ता भूसा बरामद हुआ. उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि कानूनी औपचारिकता पूरी कर बरामद पोस्ता भूसा और कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया गया. ट्रक में सवार एक व्यक्ति को NDPS एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में यह मादक पदार्थ मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाने की बात सामने आई है. नारकोटिक्स विभाग इस रैकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहा है.

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!