Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifRajasthanUncategorizedक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाधर्मयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: हिस्ट्रीशीटर सागर कुरैशी के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 7 अतिक्रमण जमींदोज

जयपुर: झालावाड़. जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने मंगलवार को हार्डकोर अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर सागर कुरैशी के अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की है. नगरपालिका की बेशकीमती भूमि पर किए गए सात अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. यहां सागर कुरैशी की ओर से लंबे समय से विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था. शिकायतों और जांच के बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गई.

इसके बाद राजस्व विभाग, नगरपालिका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया.

हिस्ट्रीशीटर सागर कुरैशी के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर:

मामले में जानकारी देते हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सागर कुरैशी के खिलाफ रंगदारी, हत्या, अवैध वसूली, जमीन पर कब्जा करने सहित गंभीर धाराओं में कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं. ऐसे में वह लंबे समय से पुलिस और प्रशासन की निगरानी में था. अपराध से अर्जित संपत्तियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह नगर पालिका झालरापाटन के द्वारा यह कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. मौके पर तहसीलदार, नगरपालिका के अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया:

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध कब्जों, अपराध से अर्जित संपत्तियों और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!