Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifRajasthanUncategorizedक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाधर्मबॉलीवुडयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण व परिश्रम के बल पर संगठन मजबूत : प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का सिरोही आगमन पर भव्य स्वागत, अभिनंदन किया।

सिरोही, 16 जून। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सोमवार को सिरोही आगमन पर सर्किट हाउस में भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। 

 इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेटकर दुप्पटा पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं परिश्रम के बल पर संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

जिलाध्यक्ष डॉ भंड़ारी ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिल रही है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!