सिरोही : जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण,प्रत्येक टेबल पर जाकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली

सिरोही,15 जून। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने पालडी एम तथा वीरवाडा में शिविरों का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक टेबल पर जाकर विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यांे की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि उनके विभाग से जुडी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले और शिविरों से अंतिम छोर तक खडा व्यक्ति लाभान्वित हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का पूर्ण तत्परता से क्रियान्वयन करने और वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने की बात कही।जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्यांए भी सुनी तथा निस्तारण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये।

वीरवाडा में आयोजित शिविर में विधायक समाराम गरासिया ने सभी से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने की अपील की जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बैंक की प्रगति के बारें में फीडबेक लेते हुए भूमि के नामांतरण, बटवारें, पीएम किसान सम्मान निधी, पट्टा वितरण, लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत एवं जल की सुचारू आपुर्ति सहित विभिन्न परिवेदनाए प्रस्तुत की जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान पिण्डवाडा उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार, विकास अधिकारी नवलाराम, तहसीलदार शंकरलाल परिहार, अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राणावत सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




