Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifRajasthanUncategorizedक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: बानसूर के अंकित यादव सेना में बने लेफ्टिनेंट, पूर्व सैनिक पिता ने कहा- बेटे पर गर्व है

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: कोटपुतली- बहरोड़ बानसूर क्षेत्र के छोटे से गांव संबलपुरा के अंकित यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. देहरादून में 15 माह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया. इस गौरवपूर्ण अवसर पर अंकित यादव के माता-पिता और छोटे भाई भी देहरादून में आयोजित समारोह में मौजूद रहे. पासिंग आउट परेड के दौरान माता-पिता ने अपने बेटे के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें अधिकारी बनने की शुभकामनाएं दीं.

गांव में खुशी का माहौल:

अंकित यादव के लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही संबलपुरा गांव सहित पूरे बानसूर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों, रिश्तेदारों और मित्रों ने परिवार को बधाई दी और अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. गांव में दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा. अंकित यादव के पिता सुभाष चंद यादव पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में वन विभाग में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं सेना में रहकर देश की सेवा की है और हमेशा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए. अंकित के छोटे भाई मोहित यादव बिलासपुर एम्स में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं. सुभाष चंद यादव ने कहा कि उन्हें अपने दोनों बेटों पर गर्व है. बड़े बेटे अंकित ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार का नाम रोशन किया है, वहीं छोटा बेटा चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य बना रहा है.

बचपन से था देश सेवा का सपना:

परिजनों के अनुसार अंकित यादव बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना देश सेवा करना था. कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. अब वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश की सेवा के लिए तैयार हैं. ग्रामीणों ने अंकित यादव की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी.

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!