12 साल विश्वास, विकास और जन कल्याण कार्यक्रम को लेकर सांसद चौधरी मिले प्रबुद्धजनों से

सिरोही,17 जून। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध जन संपर्क कार्यक्रम के तहत जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजनों से आत्मीय भेंट कर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प पर सार्थक चर्चा की।इस अवसर पर सांसद चौधरी ने प्रबुद्धजनों का आर्शीवाद लिया।मुलाकात के दौरान चौधरी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण देश की सांस्कृतिक विरासत के गौरव को वापस लौटाने वाले कदम रहे हैं एवम विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सांसद चौधरी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि भारत को 2047 तक एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का जन-आंदोलन है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग की यह जिम्मेदारी है कि वे सरकार की इन जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी और समाज में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
इस दौरान झाड़ोली में वनाराम जी/तेजाजी घाँची, पिंडवाड़ा में जशोदा गुप्ता जी, जनापुर में केसाराम जी माली तथा वीराराम जी/कसुआजी रावल से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, जिलामंत्री पवन घाची सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।




