Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाधर्मयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : राज्य मंत्री देवासी ने पट्टा, अनुदान किश्त सहित विभिन्न दस्तावेजों का वितरण किया

नगर परिषद सिरोही में हुआ शहरी सेवा शिविर का आयोजन

सिरोही। नगर परिषद सिरोही कार्यालय परिसर में रविवार को शहरी सेवा शिविर अभियान 2026 के तहत शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने निरीक्षण किया तथा उपस्थित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत पट्टों, अनुदान किस्त सहित विभिन्न दस्तावेजों का वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा नागरिकों के विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के त्वरित निस्तारण एवं समस्याओं का समाधान कर राहत पहुंचाने के लिए 12 जून से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के लिए जनता की समस्याओं का निस्तारण करना, उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करना एवं विभिन्न घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन कर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना पहली प्राथमिकता हैं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में विभिन्न शिविरों एवं अभियानों के माध्यम से जनता को घर बैठे राहत पहुंचाई जा रही हैं एवं लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण से भी लाभान्वित किया जा रहा हैं साथ ही विभिन्न राजकीय दस्तावेजों के कार्यो में शिथिलता भी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में पट्टा वितरण के कार्य भी किए जा रहे हैं जो कि किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी भूमि/मकान के संबंध में अति आवश्यक दस्तावेज हैं। इस दौरान राज्य मंत्री देवासी ने नगर परिषद निकाय के अधिकारियों को भी आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने एवं इनकी समस्याओं का निस्तारण कर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों का लाभ पहंुचाने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने शहरी सेवा शिविर में होने वाले कार्यों तथा राज्य सरकार द्वारा दी गई शिथिलताओं तथा छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को 69क में 20 पट्टा वितरण, 6 भवन मानचित्र स्वीकृति पत्र, 3 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खाद्य सुरक्षा योजना में 3 प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना में 7 लोगो को अनुदान किश्त वितरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 6 ऋण वितरण, अफोर्डेबल हाउसिंग में 8 लोगो को कब्जा आवंटित किया गया।

शिविर के दौरान अति. जिला कलेक्टर डाॅ. राजेश गोयल, पूर्व सभापति ताराराम माली, गणपतसिंह, मगन मीणा, गोपाल माली, नारायण देवासी, चिराग रावल, मणीबेन, प्रवीण कुमार, अरूण ओझा, ओम सिंह राजपुरोहित व आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान सहाय शर्मा ने किया।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!