Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबॉलीवुडयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राज्यमंत्री देवासी व सांसद चौधरी ने किया प्रदर्शनी का आवलोकन

सिरोह। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 3 दिवसीय प्रदर्शनी “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के“ के तीसरे दिन रविवार को राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जन जन के हित के संबंध में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचें यही सरकार की मंशा हैं। उन्होंने इस प्रदर्शनी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह प्रदर्शनी युवाओं को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा देने वाली हैं साथ ही सभी देशवासियों को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न विकास कार्यों, घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को आकर्षक माध्यम से प्रदर्शित किया गया हैं।

प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान अति. जिला कलेक्टर डाॅ. राजेश गोयल, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धीरज कुमार दवे, गणपत सिंह, गोपाल माली, चिराग रावल, रोहित खत्री, अरूण ओझा, महेन्द्र माली, हेमलता पुरोहित, नारायण देवासी, मणीबेन, मगन मीणा व अन्य उपस्थित थे।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!