Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
देश

Prakash Raj Joins CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का आज बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, प्रकाश राज होंगे शामिल

पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ CJP का आंदोलन तेज हो गया है. बेंगलुरु में होने वाले प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल होंगे.

 

अभिनेता से राजनेता बने प्रकाश राज रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. यह प्रदर्शन देशभर में चलाए जा रहे उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप है कि शिक्षा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों के लिए केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय जिम्मेदार है. इसी मुद्दे को लेकर संगठन देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है.

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि बेंगलुरु में प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए संगठन को अभी स्थानीय प्रशासन से आधिकारिक अनुमति नहीं मिली है, लेकिन उन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद है. रांका के अनुसार, जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के शामिल होने की संभावना है. रांका के ने कहा कि इन प्रदर्शनों का उद्देश्य देशभर में पेपर लीक, परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों और शिक्षा ढांचे की बिगड़ती स्थिति जैसे मुद्दों को उजागर करना है. संगठन ने लोगों से संविधान की प्रतियां और राष्ट्रीय ध्वज लेकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

CJP का कहना है कि वह शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की मांग पूरी होने तक अपना देशव्यापी अभियान जारी रखेगा. इस सप्ताह की शुरुआत में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की थी कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो संगठन अपना आंदोलन लखनऊ, अमृतसर, जयपुर और बेंगलुरु समेत कई शहरों तक विस्तारित करेगा. यह घोषणा पिछले सप्ताह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद की गई थी. संगठन का दूसरा बड़ा प्रदर्शन पुणे के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) में आयोजित किया जाना था, जिसके लिए पुलिस से अनुमति भी मिल चुकी थी.

नीट-सीबीएसई को लेकर CJP का निशाना

पत्रकारों से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि कथित नीट पेपर लीक और सीबीएसई की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं जैसे मामलों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. उनका दावा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में शिक्षा मंत्रालय की विफलता के कारण एक करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही तय करने और सुधार लागू करने की मांग पूरी होने तक CJP अपना देशव्यापी अभियान जारी रखेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!