Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifRajasthanUncategorizedक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाधर्मयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अभिरुचि शिविर सम्पन्न, बालिकाओं ने सीखे विभिन्न हुनर 15 दिवसीय अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन प्रतिभागी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

सिरोही: ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में आयोजित 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में सीओ स्काउट श्री वर्मा, डीएम श्री, पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव, शिविर प्रभारी श्रीमती सुमन कुमारी एवं शर्मिला डाबी उपस्थित रहे।पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना था। शिविर के दौरान छात्राओं को डांस, संगीत, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर संबंधी विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षक गीरा खत्री ने सिलाई, सोनिया सिंह ने डांस तथा जान्हवी कुमारी ने ब्यूटी पार्लर की कला का प्रशिक्षण देकर बालिकाओं को व्यावहारिक दक्षताएं प्रदान कीं।शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्वर्गीय श्रीमती देवी कुंवर हरि सिंह राव की पुण्य स्मृति में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।शिविर में एडीपीसी रमसा कांतिलाल आर्य, अमृत पुरोहित, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के महेंद्र शर्मा, टाटा ट्रस्ट की सहयोगी संस्था के नरेंद्र कुमार, मंजू कुमारी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, योगाचार्य भीख सिंह भाटी तथा समाजसेवी विजय विक्रम हरण ने समय-समय पर उपस्थित होकर बालिकाओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के अभिरुचि शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें जीवनोपयोगी कौशल सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता में उनके योगदान की सराहना की।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!