Welcome to Sirohi Jalore   Click to listen highlighted text! Welcome to Sirohi Jalore
E-Paperhttps://sirohijalore.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifRajasthanUncategorizedक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाधर्मयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भरतपुर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI सहित 5 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर भरतपुर रेफर

जयपुर: राजस्थान के डीग जिले में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गांव बूड़ली में अवैध हथियार रखने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर देर रात हमला कर दिया गया। हमले में सीकरी एसएचओ मुकेश चेची सहित 7 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें से 5 पुलिस​कर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको भतरपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सीकरी थाना को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहा आरोपी घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात करीब 12 बजे बूड़ली गांव में दबिश दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी के घरवाले और गांव के कुछ लोग जमा हो गए। आरोपी को पकड़ने से पहले ही भीड़ ने एक साथ पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

हमले के बाद जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी:

इस हमले के बाद पुलिसकर्मी जान बचाकर भागने लगे। हमले में सीकरी एसएचओ मुकेश चेची सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही दूसरे पुलिस थाने से अतिरिक्त जाब्ता मौके पर पहुंचा। इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से एएसआई सहित 5 पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर कर दिया। गंभीर घायलों को भरतपुर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के बूड़ली गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात:

बताया जा रहा है कि दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया। हमले में आरोपियों ने पुलिस पर पथराव के अलावा लाठी डंडों से भी हमला किया। जिसमें पुलिसकर्मी घायल होते गए और जमीन पर गिर गए। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी बुरी तरह घबरा गए और अपने बचाव के लिए मौके से भाग गए। घटना की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ डीग के एसपी घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

आरोपियों के घर में तोड़फोड़:

जानकारी के अनुसार घटना से गुस्साए पुलिस बल ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की बात सामने आ रही है। अभी पुलिस कुछ बताने से कतरा रही है। मामले में एसएचओ की ओर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Sirohi Jalore News

सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान 🇮🇳 राजस्थान का एक जाना-माना और विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है, जो प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों से जुड़ी ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से संबंधित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। यह समाचार चैनल राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध, खेल, धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए अपनी पहचान रखता है। प्रदेश के हर क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए सिरोही जालौर न्यूज़ राजस्थान का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करना तथा राजस्थान के गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह समाचार मंच लगातार राजस्थान की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यरत है। "आपकी आवाज़, राजस्थान की हर खबर" 📍 कवरेज क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत 📰 ताज़ा समाचार | राजनीति | प्रशासन | शिक्षा | स्वास्थ्य | कृषि | खेल | धर्म | संस्कृति | जनहित के मुद्दे 🎯 उद्देश्य: निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!