राज्यमंत्री देवासी ने पालडी एम. एवं बरलूट में किया शिविरों का अवलोकन

सिरोही, 15 जून। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत पालडी एम. व बरलूट में निरीक्षण किया।राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तथा विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के निस्तारण के लिए ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में आम जन की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करें साथ ही योजनाओं का वृह्त स्तर पर प्रचार-प्रसार करें।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं एवं घोषणाओं के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य करवाएं हैं। जिले में भी राज्यमंत्री देवासी के प्रयासो से विभिन्न कार्य प्रगतिरत हैं तथा विभिन्न कार्य पूर्ण किये गए हैं।

सिरोही प्रधान हँसमुख कुमार ने भी समस्त उपस्थितजनों से शिविरों का लाभ उठाने एवं अन्य को प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान राज्यमंत्री देवासी ने बरलूट एवं पालडी एम. में किये गये विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को पट्टा, विभिन्न लाभ संबंधित दस्तावेज, विभिन्न स्वीकृतियां सौंपी गई।

राज्यमंत्री देवासी सहित अन्य अतिथियों ने बरलूट एवं पालडी एम. में पौधारोपण किया एवं सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्यमंत्री देवासी ने बरलूट में अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में दलीप सिंह माण्डानी सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।




