
सिरोही। जिला सिरोही में राजस्थान मदरसा बोर्ड से पंजीकृत एवं आधुनिक विद्यालय पाठ्यक्रमोनुरूप, संचालित मदरसा ईसरा, सिरोही रोड, शिवगंज, सांतपुर, मंडार, रेवदर में बाल दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चोधरी ने बताया कि कार्यक्रम में पेंटिग प्रतियोगिता, हमारा प्यारा वतन, आओ प्रीत बढ़ाए, बच्चे कल का भारत, धरती धोरा री पर कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें नन्हें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा अनुदेशकों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री डॉ. जवाहरलाल नेहरू की जीवनी और बाल अधिकारो की जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान्न/टॉफी वितरित की। कार्यक्रम पश्चात् विद्यार्थियों हेतु इनडोर गेम्स आयोजित किये गये।





Hi there i am kavin, its my first occasion to commenting anywhere, when i read this paragraph i thought i could also create
comment due to this good piece of writing.