AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: जेसीबी वर्कशॉप में लगी भीषण आग भभका सर्विस सेन्टर, 100 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित जेसीबी वर्कशाप में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। धूएं का गुबार करीब तीन किलोमीटर दूर से दिख रहा था। आसमान काला हो गया और आग की लपटें उठती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हादसे के समय वहां काम कर रहे 70-80 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। वर्कशॉप की एक दीवार के पास ही पेट्रोल पम्प स्थित है, ऐसे में वहां आग तक आग को पहुंचने से रोकने में फायरकर्मी सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर कलक्टर, डीसीपी और चीफ फायर ऑफीसर पहुंचे। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम वर्कशॉप में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। वर्कशॉप में आग बुझाने के यंत्र भी मौजूद नहीं थे। 20 दमकलों ने 2-2 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। 

बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुई जेसीबी:

असिस्टेंट फायर ऑफीसर भंवर सिंह ने बताया कि आग से वर्कशॉप में रखी बड़ी संख्या में जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से पहले बेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान वहां ऑयल भी रखा था। ऐसे में अचानक आग पकड़ ली। आग से लाखों रुपए कीमत की जेसीबी का नुकसान हुआ है। 

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!