
राज्य के सहकारी बैंकों की खेलकूद प्रतियोगिता कोऑप स्पोर्ट्स 2025 का रविवार को समापन समारोह भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित हुआ।
समापन समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने अध्यक्षता की तथा मुख्य अतिथि भामाशाह लूणसिंह झाला रहे। विशिष्ठ अतिथि जोधपुर सीसीबी प्रबंध निदेशक अनिल बिश्नोई, पाली एमडी प्रशांत कल्ला, एआईसी स्टेट मैनेजर हरगोविंद मान, पाली उप रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार रहे। आयोजन अध्यक्ष हरिराम पूनिया ने स्वागत उद्बोधन दिया । अतिथियों से प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। जोधपुर सीसी स्पेक्ट्रम अध्यक्ष एस एल स्वामी ने बताया कि इस दौरान स्पेक्ट्रम की आमसभा का आयोजन किया गया ,जिसमें गत आमसभ की कार्यवाही का अनुमोदन, वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया l इसमें सुनीता राजपाल को अध्यक्ष, प्रशांत कुमार को महासचिव तथा शिवशरण गुर्जर को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
आयोजन सचिव एवं मुख्य प्रबंधक अमराराम चौधरी तथा भंवरलाल बिश्नोई ने सबका आभार व्यक्त किया गया। आयोजन सचिव अमरा राम चौधरी ने बताया कि स्पेक्ट्रम तथा दी बाड़मेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुए 24वें को ऑपरेटिव खेलों के अंतिम दिन वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन के फाइनल मैच हुए। वॉलीबॉल के फाइनल में जयपुर जोन ने जोधपुर जोन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में पाली ने गोल्ड मेडल जीता। हाई स्कूल ग्राउंड, बाड़मेर क्लब तथा पुलिस लाइन में इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन ट्रैक इवेंट्स हुए जिसमें 100 मीटर एवं 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, म्यूजिकल चेयर आदि में महिला एवं पुरुषों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन कैरम एवं टेबल टेनिस के मैच संपन्न हुए l वहीं वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन के लीग मैच संपन्न हुए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबॉल में जोधपुर तथा जयपुर संभाग के बीच फाइनल मैच हुआ जिसमें जयपुर संभाग ने गोल्ड मेडल जीता। टेबल टेनिस में चुरू सीसीबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l वही अपेक्स बैंक द्वितीय स्थान पर रही। पुलिस लाइन में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में पाली सीसीबी ने फाइनल में हनुमानगढ़ को हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में शीर्ष सरकारी राज्य के 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों के कर्मचारियों की इस प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस हाई स्कूल ग्राउंड से बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ l



