AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जोधपुर में जल्द तैयार होगा ‘वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन’, महाप्रबंधक के निर्देश- डेडलाइन पर खत्म हो काम

उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ शर्मा ने जोधपुर रेल मंडल का दौरा किया. उन्होंने रेलवे स्टेशन के नए भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

जोधपुर में 500 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन तैयार हो रहा है. यह स्टेशन भविष्य में जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम होगा. इस नए प्रोजेक्ट में रूफ प्लाजा (कन्कोर्स), अलग डिपार्चर हॉल और मल्टी-लेवल कार पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी. कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ शर्मा ने जोधपुर रेल मंडल का दौरा किया. उन्होंने रेलवे स्टेशन के नए भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. निर्माण स्थल का जायजा लेने के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए

इन चुनौतियों को भी किया पार

हालांकि इस दौरान चुनौती भी कम नहीं थी. लेकिन भवन में पानी और सीवर लाइनों की शिफ्टिंग जैसे जटिल कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं. इससे अब मुख्य ढांचे के निर्माण में तेजी आएगी. महाप्रबंधक ने बताया कि ​भगत की कोठी (BGKT) में वंदे भारत का सबसे आधुनिक डिपो भी बन रहा है. यह डिपो भारत का पहला ऐसा ट्रेनसेट डिपो होगा, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. यहां 660 मीटर की कवर्ड लाइनें बनाई जा रही हैं, जहां वंदे भारत और आगामी स्लीपर कोच वाली ट्रेनों का रखरखाव होगा

ये हैं ​भविष्य की योजनाएं

जोधपुर में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रेलवे अब बाईपास के लिए नई लाइन के अलाइनमेंट पर भी विचार कर रहा है. इससे मालगाड़ियों को मुख्य स्टेशन से गुजारे बिना निकाला जा सकेगा, जिससे यात्री ट्रेनों के संचालन में और सुधार होगा. महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि सुविधाओं में हो रहा यह बदलाव यात्रियों के लिए बेहतर और सुगम सफर सुनिश्चित करेगा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!