AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

चौमूं में अचानक बिगड़े हालात, रात 3 बजे मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मियों पर पथराव, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

बस स्टैंड के पास ट्रैफिक सुधार को लेकर काम चल रहा था. इसी दौरान मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर विवाद हुआ और लोगों ने पथराव किया

चौमूं में शुक्रवार (26 दिसंबर) को पुलिस पर पथराव हुआ. मामला तब बिगड़ा, जब बस स्टैंड के पास स्थित मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने पर विवाद हो गया. रात 3 बजे वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके. घटना में करीब 6 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही बस स्टैंड क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. दरअसल, क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर काम चल रहा था. इससे एक दिन पहले ही पुलिस-प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी. बैठक में सहमति बनने के बाद मस्जिद के पास करीब 45 वर्षों से सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का निर्णय लिया गया था. ताकि यातायात सुचारू हो सके और आमजन को जाम से राहत मिले

रेलिंग का काम शुरू होते ही विरोध

जब पत्थर की जगह पर रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध किया. अचानक रात 3 बजे देखते ही देखते मामला उग्र हो गया. बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया गया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और अतिरिक्त जाब्ता मौके पर बुलाया गया

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इससे पहले चौमूं एसएचओ प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट किया था कि केवल सड़क पर पड़े पत्थरों को ही आपसी सहमति से हटाया गया है और किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाई जाए. उन्होंने चेतावनी दी थी कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!