
सिरोही, 23 दिसम्बर। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी 24 दिसम्बर बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे 24 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे सिरोही पहुचेंगे। जहां वे 1 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे जिला परिषद सभागार में अन्य पिछडा वर्ग के पिछडेपन के संबंध में जन संवाद कार्यक्रम (जनसुनवाई) में शिरकत करेंगे। वे सिरोही में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उसके पश्चात मुंडारा (पाली) जायेंगे।




