
रन का शुभारम्भ भारत माता नमन स्थल आबूपर्वत से हुआ जहां केन्द्रीय विद्यालय के बालकों की प्रस्तुति से सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। रन को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन में जनप्रतिनिधी, अधिकारी, कार्मिक, एनसीसी, स्काउट सहित बडी संख्या में आमजन ने भाग लिया। रन का समापन पोलो ग्राउंड में हुआ जहां सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्ध्यिं की लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। इस दौरान विभिन्न छात्राओं ने जय जय राजस्थान गीत पर नृत्य प्रदर्शित किया।

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने विकसित राजस्थान की संकल्पना को पूरा करने के लिए सामुहिकता की भावना के साथ कार्य करने की बात कही। अक्षय चौहान ने विधायक समाराम गरासिया के संदेश का वाचन किया। अंत में उपखंड अधिकारी डॉं अंशु प्रिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ राजेश गोयल, डीएसपी गोमाराम चौधरी, थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड, नगर पालिका के आशुतोष आचार्य, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अजय माथुर सहित अन्य उपस्थित थे।




