
सिरोही। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गोयली गांव में आज एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बच गया। गोयली गांव के मुख्य रोड पर किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे एक नायरा (Nayara) कंपनी के पेट्रोल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए।
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे पेट्रोल टैंकर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और टैंकर सीधे ट्रॉली में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए।
बाल-बाल बचे लोग
राहत की बात यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय ट्रैक्टर के पास या ट्रॉली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। पेट्रोल टैंकर भरा हुआ था या खाली, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पेट्रोल टैंकर होने के कारण इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




