AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: राजस्थान में GST टीम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी के मामले में माइनिंग रॉयल्टी ठेकेदारों पर शिकंजा

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: राजस्थान GST टीम ने टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कारवाई की है, जीएसटी विभाग ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 12 बड़े माइनिंग रॉयल्टी कलेक्शन ठेकेदारों के खिलाफ एक साथ सर्वे की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई मुख्य आयुक्त कुमारपाल गौतम के निर्देशन में की गई, जिसमें माइनिंग विभाग और जीएसटी विभाग के डेटा का बिज़नेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) द्वारा अंतर-विभागीय तुलनात्मक विश्लेषण किया गया

इस विश्लेषण में कई चौंकाने वाले और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर प्रदेश स्तर पर 12 विशेष टीमों का गठन कर एक साथ सर्वे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया

300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी:

बीते गुरुवार (18 दिसंबर) देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदारों के व्यावसायिक परिसरों पर दस्तावेजों की गहन जांच की. जांच के दौरान महत्वपूर्ण व्यावसायिक रिकॉर्ड, लेन-देन से जुड़े कागजात और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए, जिन्हें आगे की विस्तृत जांच के लिए जब्त किया गया है. प्रारंभिक जांच में लगभग 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी से जुड़े ठोस दस्तावेजी साक्ष्य मिलने की पुष्टि हुई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. उल्लेखनीय है कि स्टेट जीएसटी विभाग वर्तमान में राज्य के विभिन्न विभागों के डेटा का तकनीक आधारित तुलनात्मक विश्लेषण कर रहा है, जिससे कर चोरी के नए-नए मामलों का पर्दाफाश हो रहा है

200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हो चुका है उजागर:

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही राज्य भर में होटल, रियल एस्टेट, डेयरी उत्पाद, सेवा क्षेत्र सहित 110 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 200 करोड़ रुपये की कर चोरी उजागर की गई थी. इस दौरान कई व्यापारियों ने कर चोरी स्वीकार करते हुए स्वेच्छा से 10 करोड़ रुपये विभाग के पास जमा कराए थे. स्टेट जीएसटी विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ जारी रहेगा, और किसी भी स्तर पर राजस्व को नुकसान पहुँचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!