AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाड़मेर: फ़ॉलोअप शिविर बामडला शिविर में एसडीएम ने हाथों हाथ लगाया पशु निरीक्षक और कृषि सुपरवाईजर, दोनों के किए अतिरिक्त चार्ज के आदेश,एक दर्जन खाता दुरुस्ती सहित 200 लोगों को मिली राहत,

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

बाड़मेर। सेड़वा,17 दिसंबर । ग्राम सेवा फ़ॉलोअप शिविरों के तहत बुधवार को उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में गिरदावर वृत्त बामडला में शिविर आयोजित हुआ । उपखंड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि शिविर में बामडला ,शेरपुर,भैरुड़ी, सोमारडी, केकड़ और आदर्श केकड़ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिरकत की । एसडीओ विश्नोई ने शिविर में मौजूद 18 विभागों द्वारा सम्पादित 50 से अधिक कार्यों और गतिविधियों का अवलोकन किया और लक्ष्यानुसार प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए । शिविर को संबोधित करते हुए शिविर प्रभारी और उपखण्ड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने सरकार द्वारा विगत 2 सालों में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी और इन शिविरों का लाभ लेने का आह्वान किया । इस अवसर पर एसडीओ ने आम जनता की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए मौके पर दो दर्जन खाता दुरुस्ती के आदेश कर प्रभावित पक्षकारों को शिविर का लाभ दिया । शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 200 लोगों को मौके पर राहत दी गई । ग्रामीणों ने एसडीएम से बामडला में रिक्त चल रहे पशु निरीक्षक के पद पर किसी अन्य पशु निरीक्षक को अतिरिक्त चार्ज दिलाने की मांग की । जिस पर पशु निरीक्षक केकड़ रमेश कुमार को प्रति सप्ताह सोमवार,मंगलवार और बुधवार को बामडला में कार्य संपादन के मौके पर ही आदेश जारी किए ।इसी तरह कृषि पर्यवेक्षक बामडला मनोज कुमार के सहयोग के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार विकास कुमार बुनकर कृषि सुपरवाइजर को नियुक्त करने के आदेश दिए। 

शिविर में एसडीएम ने चालू सरकारी रास्तों के राजस्व अभिलेख में दर्ज करने और जल जीवन मिशन के कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी ।

शिविर में सरपंच ग्राम पंचायत बामडला उम्मेदसिंह, उप सरपंच रामू कंवर, जिला परिषद सदस्य चौथाराम कोली, अमर सिंह बामडला,तहसीलदार सेड़वा जोताराम मीना, विकास अधिकारी मुकेशकुमार सहित उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण ,कार्मिक और सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे ।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!