AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: बेटे के करियर के लिए पिता ने छोड़ी सिविल सेवा की तैयारी, अब IPL नीलामी में लगी 2.60 करोड़ की बोली

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: सीकर। यदि मन में कुछ करने की चाह हो तो तमाम मुसीबतों को मात देकर भी इतिहास रचा जा सकता है। यह साबित कर दिखाया है क्रिकेटर मुकुल चौधरी ने। आईपीएल नीलामी में मंगलवार को लखनऊ टीम ने मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ में खरीदा। मुकुल चौधरी पहली बार आईपीएल नीलामी में शामिल हुए। मुकुल चौधरी नौ साल से जिला क्रिकेट संघ के जरिए आरसीए की विभिन्न प्रतियोगिताओं में खेल रहे हैं।

अंडर 23 व मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन के दम पर मुकुल आईपीएल की खरीदारी में शामिल हुए हैं। मुकुल ने सीकर जिले की एसबीएस क्रिकेट एकेडमी से अपने करियर की शुरुआत की और कक्षा आठवीं से बारहवीं की पढ़ाई भी यही से की है। उन्होंने सफलता का श्रेय सीकर की एसबीएस क्रिकेट एकेडमी को दिया है। मुकुल के आईपीएल में शामिल होने की सूचना मिलते ही गांव खेदड़ों की ढाणी गुढ़ा से लेकर सीकर एसबीएस क्रिकेट एकेडमी में जश्न का दौर शुरू हो गया।

बेटे का रुझान देखा तो आठवीं से शुरू कराई प्रोफेशनल क्रिकेट:

मुकुल के पिता दिलिप खेदड़ ने बताया कि उनका सपना सिविल सेवा में जाना था। इसके लिए वह लगातार तैयारी में जुटे थे। बेटे मुकुल का क्रिकेट के प्रति रूझान बढ़ता तो देखा तो तैयारी छोड़ दी। मुकुल क्रिकेट की तैयारी के लिए आठवीं कक्षा में सीकर लेकर आए। यहां से मुकुल ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। मूलतः झुंझुनूं जिले के निवासी मुकुल ने बताया कि भारतीय टीम से खेलना उनका लक्ष्य है। मां सुनीता देवी ने बताया कि क्रिकेट में आने के बाद उन्होंने सिर्फ क्रिकेट पर ही फोकस रखा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!