AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जालोर में नर्मदा पाइपलाइन फटी, अनार और जीरे की कई बीघे की फसल बर्बाद; किसान बोले- 10वीं बार हुआ

किसानों ने बताया कि पाइपलाइन हर कुछ दिनों में फट जाती है जिससे फसल पूरी तरह खराब हो जाती है और अगली खेती के लिए किसानों को फिर से कर्ज लेना पड़ता है

राजस्थान के जालोर जिले के निंबलाना गांव के किसान नर्मदा पाइपलाइन के बार-बार फटने से परेशान हैं. यहां से गुज़रनेवाली नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन पिछले कुछ महीनों में 10 बार लीक हो चुकी है. बार-बार हो रहे इन लीकेज के कारण किसानों के खेत जलमग्न हो रहे हैं और अनार, जीरा सहित अन्य फसलें लगातार चौपट हो रही हैं. रविवार को एक बार फिर पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हुआ, जिससे आसपास के खेतों में घुटनों तक पानी भर गया. खेतों में लगाए गए अनार के पौधे पानी में डूब गए, कई किसानों की जीरे की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई

खेतों में भर जाता है कई फीट पानी

गांव के किसानों ने बताया कि पाइपलाइन हर कुछ दिनों में फट जाती है. एक किसान बाबूलाल चौधरी ने बताया,”हर बार वही हाल होता है. खेत पानी से भर जाते हैं, फसल पूरी तरह खराब हो जाती है और अगली खेती के लिए किसानों को फिर से कर्ज लेना पड़ता है. अब तक लाखों की फसलें डूब चुकी हैं. हर बार कर्ज लेकर खेती करनी पड़ती है. किसान लगातार आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं.”

ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में नर्मदा विभाग से कई बार शिकायत की गई लेकिन विभाग केवल अस्थायी पैचवर्क कर देता है, और कुछ दिनों बाद वही पैच फिर से जवाब दे देता है और पाइपलाइन दोबारा फट जाती है. ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जिससे किसानों का नुकसान लगातार बढ़ रहा है

किसानों ने मांग की कि पाइपलाइन की पूरी जांच कर और कमजोर हिस्सों को बदला जाए. साथ ही, इस बारे में जिम्मेदारी तय की जाए. उनका कहना है कि जब तक लाइन को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जाएगा, किसानों की फसलें सुरक्षित नहीं रह सकतीं और नुकसान का सिलसिला जारी रहेगा

नर्मदा विभाग ने बताई वजह

इस बार लीकेज की शिकायत सुनकर नर्मदा परियोजना के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया. नर्मदा परियोजन के सहायक अभियंता (एईएन) विपुल टाक ने बताया, “यह 800 एमएम की पाइपलाइन है जिससे पानी आहोर डाता है. पंप के पास होने के वजह से इस पाइपलाइन में प्रेशर ज़्यादा होता है. हमने पहले चेक किया तो देखा कि इस जगह पर दो पाइप खराब थे. हमने उसकी माप लेकर और लागत बनाकर आगे बढ़ा दिया है.”

अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पाइप बदले जाने के बाद ऐसी समस्या नहीं आएगी और इस समस्या का स्थायी समाधान निकल जाएगा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!