AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही: महिला से छेड़खानी कर रहे थे मनचले, अकेले भिड़ गया नाबालिग, चाकू लगा, फिर भी नहीं मानी हार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही: पिण्डवाड़ा। शहर के मुख्य बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब महिला से छेड़खानी कर रहे मनचलों को रोकने पर एक नाबालिग युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोरस गांव निवासी अशोक कुमार (16) पुत्र मगनलाल गरासिया बाजार में खरीदारी करने आया था।

चाकू से किया हमला:

इसी दौरान कुछ युवक हुड़दंग मचाते हुए महिलाओं से अश्लील हरकतें कर रहे थे। अशोक ने उन्हें रोकने का साहस दिखाया तो मनचले आक्रोशित हो गए। उन्होंने पास में रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। लहूलुहान अशोक कुछ दूर तक हमलावरों का पीछा करता रहा, लेकिन घायल अवस्था में वहीं गिर पड़ा।

हालत गंभीर:

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को राजकीय चिकित्सालय पिण्डवाड़ा पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सिरोही रेफर किया गया। सूचना मिलते ही थानाधिकारी महेंद्र कुमार, हैड कांस्टेबल मांगीलाल गरासिया, जितेंद्र सिंह कुंपावत और ऋषिकेश मीणा मय जाप्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल से जानकारी लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!