AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

40000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया बैंक मैनेजर, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

कोटा एसीबी की टीम ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर अतुल सिंह को गिरफ्तार किया है. उसे 40000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधकर ब्यूरो (ACB) लगातार कार्रवाई कर रही है. एसीबी की टीम रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है. वहीं एसीबी की टीम ने मंगलवार (9 दिसंबर) को कोटा में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने एक बैंक मैनेजर को 40000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी अब बैंक मैनेजर पर आगे की कार्रवाई कर रही है

बताया जा रहा है कि कोटा एसीबी की टीम ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर अतुल सिंह को गिरफ्तार किया है. उसे 40000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है

लोन के लिए मांगी थी रिश्वत

एसीबी के मुताबिक, राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर अतुल सिंह ने परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. यह रिश्वत होम लोन की दूसरी किश्त देने के एवज में मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था. वहीं इसकी शिकायत जब एसीबी की टीम को की गई तो इसका सत्यापन कराया गया. वहीं सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई शुरू की

एसीबी अधिकारी अनीस खान के नेतृत्व में बैंक मैनेजर अतुल सिंह को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया गया. जिसके बाद 40000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है

अब एसीबी की टीम अतुल सिंह पर आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं एसीबी की टीम अतुल सिंह के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है. जिसमें कई अहम खुलासे हो सकते हैं

पाली में भी एसीबी की कार्रवाई

वहीं दूसरी ओर पाली एसीबी चौकी प्रथम में मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के मुसालिया ग्राम पंचायत की ग्राम विकाश अधिकारी कांता शर्मा को 1500 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!