AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नागौर के किसान ने खेतों में बो दिए 500-500 रुपए के नोट, खुद ही शेयर किया अनोखा वीडियो

खेतों में नोट बोकर किसान ने इसका वीडियो भी बनाया. जब इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो वह काफी वायरल हुआ

फसल बीमा मुआवजा नहीं मिलने पर नागौर के किसान ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. जिले के देवरिया जाटान गांव के किसान मल्लाराम बावरी की फसल खराब होने के बावजूद बीमा क्लेम नहीं मिला. उसे इस कदर नुकसान हुआ कि फसल की बुवाई पर आए खर्च की भरपाई भी नहीं हो पाई. जब बीमा कंपनी ने नुकसान की भरपाई नहीं तो किसान ने खेत में 500-500 रुपए के नोट ही बो दिए. किसान के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ

शिकायत के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचा अधिकारी

मल्ला राम बावरी ने बताया कि उन्होंने कपास की फसल के लिए बैंक से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था. इस बार अतिवृष्टि की वजह से उनकी पूरी कपास की फसल नष्ट हो गई, जिससे महज 4 हजार रुपए की ही उपज मिली. किसान ने अपनी फसल का बीमा भी करवाया था. बारिश से फसल खराब होने के बाद उन्होंने बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा

सोशल मीडिया पर किया शेयर 

सरकारी व्यवस्था और बीमा कंपनी की कथित लापरवाही से निराश होकर किसान ने यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने खेत में 500-500 रुपये के नोट बोने के बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया

खेत में कपास की पूरी फसल नष्ट

किसान मल्लाराम बावरी का कहना है कि उनका यह प्रतीकात्मक कदम सरकारी योजनाओं और अधिकारियों से मिली निराशा का विरोध है. साथ ही कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण खेत में बना पानी का तालाब भी टूट गया था. इससे पूरा खेत जलमग्न हो गया. लंबे समय तक पानी भरा रहने के कारण कपास की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!