AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

“मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी , विधायक समाराम गरासिया एवं जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने नौनिहालों को पिलायी पोलियो की दवा “

सिरोही : जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारम्भ

“कूल एक लाख उनचालीस हज़ार चार सौ बाईस बच्चों ने गटकी दवा “

सिरोही। जिले में आज पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी और पिंडवाड़ा–आबूरोड विधायक समाराम गरासिया एवं जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया।जनप्रतिनिधियों में मंडल अध्यक्ष चिराग रावल,बाबू सिंह माकरोडा,महेंद्र माली,रमजान खान,हरीश दवे, भवर माली उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का आयोजन जिले में संचालित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी बूथों पर किया गया, जहाँ सुबह से ही बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने स्वयं बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर समाज को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान की विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी ने प्रदान की।

डॉ. खराड़ी ने बताया कि जिले में इस बार पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए सैकड़ों पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिन पर प्रशिक्षित वैक्सीनेटर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल टीमों एवं बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन इत्यादि स्थानों पर ट्रांजिट टीमों की विशेष रूप से तैनाती की गई है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ शुरू किया है। डॉ. खराड़ी ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों तक डोर-टू-डोर गतिविधि जारी रहेगी, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मी और आशा सहयोगिनियाँ सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक उन घरों तक पहुँचेंगी जहाँ बच्चे 23 नवंबर को बूथ पर नहीं आ सके।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे टीमों के साथ सहयोग करें, क्योंकि पोलियो जैसी बीमारी से बचाव का एकमात्र सुरक्षित उपाय नियमित रूप से पोलियो की खुराक दिलाना है।

अभियान के शुभारम्भ के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, ANM, ASHA, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की हैं। कुल लक्ष्य दो लाख चार हज़ार बाईस में से आज बूथ पर एक लाख उनचालीस हज़ार चार सौ बाईस बच्चों ने पोलियो की दवा पी जो कुल लक्ष्य का अढ़सठ पॉइंट सेतीस प्रतिशत उपलब्धि रही ।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!