AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर में ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं, 20 से ज्यादा चालान होने पर लाइसेंस निरस्त, दर्ज होगा मुकदमा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुगम और सरल यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं

जयपुर शहर को सड़क हादसों से मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट  ने अब नई और सख्त रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. यातायात पुलिस अब नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन ड्राइवरों पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगाएगी, बल्कि ऐसे चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा और उन पर मुकदमे भी दर्ज होंगे. स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने साफ कर दिया है कि जयपुर की सड़कों पर अब मनमानी नहीं चलेगी

नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाने की तैयारी कर ली है. जेब्रा लाइन का उल्लंघन करने वाले, सीट बेल्ट या हेलमेट नहीं लगाने वाले, ओवर स्पीडिंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए शहर में जगह-जगह कैमरे लगा दिए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस की ओर से हर चौराहे और नुक्कड़ पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है. ओवर स्पीडिंग पर नजर रखने के लिए इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ने के लिए ब्रेथ एनालाइजर का व्यापक उपयोग हो रहा है

लाइसेंस निरस्त और मुकदमा दर्ज

यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस अब बेहद सख्त रुख अपना रही है. स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश के अनुसार, अगर कोई भी वाहन चालक बार-बार यातायात नियमों को तोड़ता है और उसके 20 से ज्यादा चालान हो चुके हैं, तो ऐसे वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत निरस्त किया जाएगा. इतना ही नहीं, नियमों की लगातार अवहेलना करने वाले इन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी और उन पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे. ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अब तक 30 से ज्यादा ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए हैं और उन्हें कोर्ट के कटघरे में भी खड़ा कर दिया है. यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि बार-बार नियमों को तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

कैमरे और नई ऐप से हो रही कार्रवाई

जयपुर शहर की सड़कों पर कई जगह स्पीडोमीटर और कैमरे लगे हुए हैं. हालांकि, कई वाहन चालक इस बात से अनजान होकर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन दौड़ा रहे हैं. लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस डिजिटलाइजेशन के दौर में एक नई एप्लीकेशन के जरिए भी कार्रवाई कर रही है. ट्रैफिक लाइट पर तैनात पुलिसकर्मी इस एप्लीकेशन के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की फोटो क्लिक कर अपलोड कर रहे हैं. इसके जरिए चालान सीधे उनके मोबाइल पर और घर के पते पर पहुंच रहा है

ट्रैफिक व्यवस्था में बाधाएं भी मौजूद

यह सब होते हुए भी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जयपुर की सुगम और सरल यातायात व्यवस्था के रास्ते में कई बाधाएं मौजूद हैं. शहर में अतिक्रमण और थड़ी-ठेलों के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है. इसके अलावा, हर साल वाहनों की बढ़ती संख्या, ट्रैफिक बेड़े में कर्मियों की कमी और संसाधनों की कमी से भी जयपुर ट्रैफिक पुलिस जूझ रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!