
बाड़मेर, 18 नवंबर। नगर परिषद बाड़मेर कार्यालय में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कार्मिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नगर परिषद कर्मचारियों ने अलग-अलग स्थानों पर शपथ दिलाकर आमजन को नशा मुक्त शहर के लिए जागरूक किया।
नगर परिषद आयुक्त श्रवण सिंह राजावत ने नशा मुक्त भारत के लिए कार्मिकों कों प्रतिज्ञा दिलाकर नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। उन्होंने नशे से दूर दूर रहने के लिए संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लक्ष्मीनारायण, सहायक अभियंता पुरखाराम, हिमांशु गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता देवराज परिहार, कनिष्ठ सहायक राणमल सोनी, अरुण घारू, एमआईएस सुगनाराम, प्रकाश घारू, संदीप कोचर, फायरमैन विमला, मोती खारा समेत विभिन्न कार्मिक एवं ठेकेदार मौजूद रहे।




