
सिरोही, 18 नवम्बर। भारत सरकार द्वारा नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाठ के अवसर एवं छठे वर्ष में प्रवेश करने पर अगस्त, 2025 से अक्टुबर, 2025 तक तीन महीने के राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 18 नवम्बर 2025 को गुरूनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।

जिला कलक्टर अल्पा चौधरी की आदेशों की पालना में जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई और नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया।

जिला स्तरीय समस्त राजकीय कार्यालयों सहित विविध संस्थानों ब्रह्मकुमारीज राजयोग केन्द्र, आबूरोड़ नशामुक्ति केन्द्र, कालन्द्री में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले के समस्त थानों में भी नशामुक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।




