AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंता विधानसभा उपचुनाव आज तय होगा जनता का फैसला सुबह 8 बजे से मतगणना, सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

बारा। अंता विधानसभा उपचुनाव का बहुप्रतीक्षित परिणाम आज घोषित होगा। सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए प्रशासन और निर्वाचन विभाग की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है, ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम मतगणना स्थल के चारों ओर पुलिस तैनाती बढ़ाई गई है। प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मिलेगा। किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन सतर्क मोड में हैं। प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज उपचुनाव का यह परिणाम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक दलों के नेता और प्रत्याशी सुबह से ही अपने-अपने एजेंटों के साथ मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगे।

अब देखना यह है कि कमल खिलेगा हाथ मजबूत हो गाया फिर गन्ना जनता का नया चुनाव बनेगा जनता किस दल के साथ खड़ी हुई है, इसका फैसला कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा।

बिहार चुनाव का भी आज रिज़ल्ट

अंता उपचुनाव के साथ ही बिहार चुनाव का परिणाम भी आज ही जारी होगा। ऐसे में राजनीतिक माहौल पूरे दिन गरम रहने वाला है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!