AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ईवीएम में बंद 15 प्रत्याशियों का भाग्य, 14 नवंबर को 20 राउंड में होगी मतगणना

अंता उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा और अब 15 प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में सुरक्षित ईवीएम में बंद है। 14 नवंबर को 20 राउंड में मतगणना होगी। कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला है।

बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। मतदान के बाद अब मतदाताओं के साथ पूरे प्रदेश को परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। अंता उपचुनाव में इस बार कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीयों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी से निगरानी

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में ईवीएम मशीनों को राजकीय पीजी महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। तोमर ने बुधवार को कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा और मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना कॉलेज के सेमिनार हॉल में की जाएगी और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहेंगे।

20 राउंड में होगी मतगणना

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया 20 राउंड में पूरी की जाएगी। प्रत्येक राउंड में 14 टेबल लगाई गई हैं, जहां मतगणना अधिकारी और कर्मी नियमानुसार कार्य करेंगे। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की उपस्थिति में हर राउंड के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कॉलेज परिसर को अभेद्य घेरा बनाकर रखा गया है।

15 प्रत्याशियों का भविष्य आजमाया

अंता उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। अब 14 नवंबर को मतगणना के बाद यह तय होगा कि किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजेगा और अंता की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!