AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शराब पीकर रोडवेज बस चलाने वाले ड्राइवर पर ग‍िरी गाज, इतनी तेज चलाई कि यात्री लगे चीखने

निगम ने लापरवाही को यात्रियों की जान को खतरे में डालने वाला अपराध मानते हुए उसकी जमा करवाई गई राशि जब्त कर ली है. उसे तत्काल संस्थान से लौट जाने का निर्देश दिया गया है

राजस्थान रोडवेज के एक ड्राइवर के खिलाफ नशा करके बस चलाने के बाद कार्रवाई की गई है. राज्य पथ परिवहन निगम, अजमेरु आगार द्वारा जारी एक आदेश में बताया गया है कि चालक गणपत सिंह को नशे की हालत में बस चलाते हुए पाया गया. इसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि चालक गणपत सिंह 8 नवंबर को शराब के नशे में अजमेर-इकलेरा मार्ग पर रोडवेज बस चला रहा था

अजमेर से कोटा जा रही बस

अजमेर डिपो की बस अजमेर से कोटा जा रही थी. यात्रियों ने ड्राइवर की हरकतों पर शक हुआ. देखा तो ड्राइवर नशे में धुत तेज रफ्तार में बस चला रहा था. जब बस केकड़ी के पास सावर टोल नाके के नजदीक पहुंची तो अचानक डगमगाने लगी. यात्रियों ने शोर मचाकर किसी तरह बस को रुकवाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने आकर स्थिति को संभाला

यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज प्रशासन हरकत में आया, और तुरंत मौके पर दूसरी बस भेजकर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक रवाना किया. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. भविष्य में ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. चीफ मैनेजर रवि शर्मा ने कहा कि ड्राइवर गणपत सिंह की हरकत बेहद गंभीर है, और यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आदेश के मुताबिक, चालक को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!