AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

उदयपुर : फतेहपुर के मुख्य बाजार में उठने लगीं आग की लपटें, इलाके में फैली दहशत; रातभर जुटी रही फायर ब्रिगेड

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल, आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है

फतेहपुर में कलर दुकान में आग की लपटों से घनी आबादी वाले मुख्य बाजार इलाके में दहशत फैल गई. आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड की टीमों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसा मुख्य बाजार में स्थित सालों पुरानी कलर की दुकान ‘देवड़ा पेन्ट हाउस’ में हुआ. रात 2 बजे लगी आग इतनी भीषण थी कि आग पर अल सुबह काबू पाया गया. कलर की दुकान के सामने स्थित शॉप के शटर को भी आग ने चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया

एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे ड्रम

काफी मात्रा में ऑयल पेंट, थिनर, स्प्रिट का भरपूर स्टॉक भरा था. इन अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों से भरे ड्रमों में रुक-रुककर धमाके होते रहे. जब दुकान में आग लगी तो यह ड्रम एक-एक करके ब्लास्ट होने लगे

आग की लपटें बेहद तेज थीं और यह लगातार फैल रही थी. दुकान के अंदर कलर और थिनर जैसे ज्वलनशील रसायन बड़ी मात्रा में रखे हुए थे. इन केमिकल की वजह से आग बार-बार भड़क उठती थी, जिससे फायर फाइटर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ी

रातभर जुटी रही फायर ब्रिगेड की टीम

फतेहपुर मे फायर ब्रिगेड की फतेहपुर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ की 3 गाड़ियों की फायर टीम भी मौके पर जुटी रही. फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पानी भरने के लिए कई चक्कर लगाए. नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पूरी रात भीषण आग को कंट्रोल करने में जुटी रही और सुबह तक सफलता हाथ लगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!