AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

420 किलो नकली घी से भरा टेंपो पकड़ा, शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान में खाद्य विभाग की बड़ी सफलत

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने एक टेंपो जब्त कर नकली घी के 11 कैन जब्त किए।

खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को मेव बोर्डिंग इलाके में एक टेंपो को जब्त कर उसमें भरा करीब 420 किलो नकली घी बरामद किया। फिलहाल जब्त घी को कार्रवाई पूरी होने तक एक स्थानीय व्यापारी की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है, जिसके लिए विभाग ने सुपुर्दगी नामा भी तैयार किया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा को सूचना मिली थी कि मेव बोर्डिंग क्षेत्र में एक टेंपो में बड़ी मात्रा में नकली घी पहुंचने वाला है। इस पर खाद्य विभाग की टीम पहले से मौके पर तैनात थी। जैसे ही संदिग्ध टेंपो वहां पहुंचा, टीम ने उसे पकड़ लिया।

टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें 11 कैन नकली घी भरे मिले, जिनका कुल वजन लगभग 420 किलो था। घी के सभी कैनों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार टेंपो चालक मौके से भाग निकला, जिसके बाद वाहन मालिक को मौके पर बुलाया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोयल ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जेल सर्किल क्षेत्र में भी इसी तरह एक टेंपो पकड़ा गया था, जिसमें 14 कैनों में करीब 450 किलो घी मिला था। उस मामले की जांच रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि घी की यह खेप कहां से आई और कहां भेजी जानी थी, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। विभाग का मानना है कि यह मामला नकली घी की अवैध सप्लाई चेन से जुड़ा हो सकता है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!