AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, 100 कमरों वाला वरिष्ठ सेवा सदन बनवाने की घोषणा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजी और लाडलेलाल प्रभु के भोग आरती के दर्शन कर यहां वरिष्ठ सेवा सदन बनाने की घोषणा की।

नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने प्रभु श्रीनाथजी और लाडलेलाल प्रभु के भोग आरती के दर्शन किए। इस दौरान हवेली परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा।

दर्शन के पश्चात तिलकायत गोस्वामी परिवार के विशाल बावा ने सफेदी महल में मुकेश अंबानी को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अंबानी को पारंपरिक फेंटा बांधकर, रजाई और ऊपरना ओढ़ाकर तथा प्रसाद भेंट किया। उन्होंने विशाल बावा से धर्म, अध्यात्म एवं पुष्टिमार्गीय सेवा, राग, भोग और शृंगार के पारंपरिक स्वरूप पर विशेष चर्चा की। उन्होंने श्रीनाथजी प्रभु की सेवा भावना और उसके आध्यात्मिक महत्व को भी गहराई से जाना।

इस अवसर पर अंबानी ने यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन बनाने की भी घोषणा की। 100 से अधिक कमरों की क्षमता वाले इस सदन में दूर से आने वाले वृद्ध वैष्णवों को आवास, 24 घंटे चिकित्सा इकाई, नर्सिंग व फिजियोथैरेपी, सत्संग-प्रवचन के लिए बड़ा सभागार और सात्विक भोजनालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र पांडे, तिलकायत के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, लीलाधर पुरोहित, डीएसपी दिनेश सुखवाल, मंदिर के मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, परेश नागर, उमंग मेहता, जनम गांधी, हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!