
सादुलपुर। केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे “विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)” अथवा मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत सादुलपुर के प्रताप पुनिया को बीकानेर संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुनिया की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुनिया को बधाई प्रेषित की और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रताप पुनिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरे उतरने का प्रयास करेंगे।
क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसे सादुलपुर के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि पुनिया की नियुक्ति से बीकानेर संभाग में संगठन और मजबूत होगा।




