AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सूख रही धरती की कोख श्रीगंगानगर में जहरीले पानी-रासायनिक खादों से घट रही मिट्टी की ताकत, 95 हजार नमूनों की हुई जांच

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: श्रीगंगानगर की उपजाऊ धरती अब थकने लगी है, जिस मिट्टी ने पीढ़ियों तक अन्न उपजाया, वही अब पोषण के लिए तरस रही है। खेतों में सूक्ष्म तत्वों की भारी कमी, जैविक शक्ति का क्षय और जहरीले पानी की मार ने इस जमीन को संकट में डाल दिया है।

बता दें कि 95 हजार से अधिक नमूनों की जांच ने जो तस्वीर दिखाई है, वह सिर्फ वैज्ञानिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतावनी भी है। अगर अब भी किसान नहीं जागे, तो उपजाऊ धरती बंजर बनने की ओर बढ़ सकती है। लगातार एक ही फसल बोने, रासायनिक खादों और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग तथा सिंचाई जल में बढ़ता प्रदूषण कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति छीन रहा है। खेतों में जिंक और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की भारी कमी पाई गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति कृषि उत्पादन के लिए गंभीर चुनौती है। मिट्टी की पोषण क्षमता घटने से उपज पर असर पड़ रहा है। अनूपगढ़ और सूरतगढ़ क्षेत्र में कुछ जगहों पर प्रति बीघा उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

95 हजार नमूनों के चौंकाने वाले तथ्य:

कृषि अनुसंधान केंद्र स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला की ओर से पिछले चार वर्षों में जांचे गए 95 हजार 951 नमूनों के विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। लगभग 100 प्रतिशत नमूनों में ऑर्गेनिक कार्बन यानी जैविक खाद की कमी पाई गई है। यह दर्शाता है कि किसान ने गोबर की खाद, केंचुआ खाद और हरी खाद का उपयोग बंद कर चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक मिट्टी जांच के 6,470 नमूने लिए जा चुके हैं।

भूमि के लिए जहर बना पानी:

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, नहरों से मिल रहे सिंचाई के पानी में पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाले अपशिष्ट युक्त पानी में जहरीले रासायनिक तत्व घुल रहे हैं, जो धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरता को नष्ट कर रहे हैं।किसान हर वर्ष मिट्टी की गुणवत्ता की जांच कराएं। यदि समय रहते मिट्टी-पानी की जांच नहीं करवाई और खादों का असंतुलित उपयोग जारी रखा, तो आने वाले वर्षों में फसल उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है।

-सत्यप्रकाश साईच, प्रभारी, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला:

किसान पारंपरिक जैविक खादों की ओर लौटें, फसल चक्र अपनाएं और रासायनिक पदार्थों के अंधाधुंध प्रयोग पर नियंत्रण करें। धरती को भी पोषण चाहिए। अगर किसानों ने ध्यान नहीं दिया तो जिले की उपजाऊ मिट्टी आने वाले वर्षों में बंजर बनने की ओर बढ़ सकती है।

-डॉ. मिलिंद सिंह, सेवानिवृत्त उप निदेशक कृषि

श्रीगंगानगर खंड जोन-1बी की स्थिति:

फसल औसत उत्पादन (किग्रा/हेक्टेयर) संभावित उत्पादन (किग्रा/हेक्टेयर)

गेहूं 4,508 2,931

जौ 4,385 2,851

चना 760 494

सरसों 1,656 1,077

मृदा में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी के कारण श्रीगंगानगर क्षेत्र में प्रमुख फसलों की औसत पैदावार में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!