AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कार चलाते समय पूर्व सरपंच को आया हार्ट अटैक, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी तो लगा नशे में है ड्राइवर, मौत

चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आने से एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई। लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और सीपीआर दी लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।

जिले में कार चलाते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के दौरान गाड़ी तेजी से डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर उतर गई। राहगीरों ने पास जाकर देखा तो उसमें ड्राइवर की सीट पर 55 वर्षीय अर्जुन गुंजल बैठे हुए थे। उन्हें सीने में लगातार दर्द उठ रहा था, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पहले राहगीरों को यह लगा था कि किसी ड्राइवर ने नशे की हालत में यह एक्सीडेंट किया है।

गुंजल के रिश्तेदार भारत गुर्जर ने बताया कि अर्जुन गुंजल सरपंच रह चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ भी थे। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले उन्हें उल्टी हुई थी, तब वे गैस की समस्या बताकर निकल गए। बाद में सूचना मिली कि यह हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी रविंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी के आसपास काफी भीड़ लगी हुई थी। पहले लग रहा था कि किसी ड्राइवर ने शराब की नशे में गाड़ी ठोंक दी है। गाड़ी के पीछे गुंजल लिखा होने पर रविंद्र ने अपने दोस्त रूपचंद गुंजल को कॉल करके बताया। इसके बाद पता चला कि यह गाड़ी अर्जुन गुंजल की है।

राहगीरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अर्जुन को बाहर निकाला और सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन उनके शरीर पर किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं दिख रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस दौरान चिकित्सकों ने भी उन्हें सीपीआर देकर रिकवरी करने की कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हो सके।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!