
फलोदी : फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार सुबह प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सड़क किनारे बने अवैध ढाबों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जोधों की हाणी ईशरू से लेकर मुंडो की ढाणी पड़ासला तक करीब 30 किलोमीटर क्षेत्र में जेसीबी व हाइड्रो मशीनों की मदद से ढाबों की चिन्हित कर हटाया गया।
जानकारी के अनुसार भारतमाला मार्ग पर लंबे समय से अवैध ढाबों की भरमार हो चुकी थी। इन ढाबों के आगे ट्रक चालक अपने वाहन बिना पार्किंग लाइट के खड़े कर देते थे और यहां शराब व अफीम जैसी नशे की चीजें आसानी से मिल जाती थीं। रविवार शाम ऐसे ही एक ढाबे के आगे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर टकरा गई,
जिससे 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार को 14 से अधिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम मय जाब्ता, बापिणी कार्यवाहक तहसीलदार पुरखाराम भील, मतोड़ा नायब तहसीलदार भोपतसिंह राठौड़, आरआई हरीराम मतोड़ा अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार से बहस करते लोग।
विश्नोई, पटवारी गौरव मीणा, अनूप मीणा, दलीपसिंह, एनएचएआई के इंजीनियर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीण रामूराम देवाणी गोदारा ने बताया कि इन अवैध ढाबों के हटने से दुर्घटनाएं कम होंगी। उन्होंने कहा कि भारतमाला मार्ग पर नीलगायों की आवाजाही भी बड़ी समस्या है, कई बार इनसे टकराकर ट्रेलर पलट जाते हैं। हाल ही में पड़ासला इंडियों की ढाणी के पास भी एक ट्रेलर नीलगाय से टकराकर पलट गया था. हालांकि तब कोई जनहानि नहीं हुई थी।




