AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भजनलाल सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, फसल के नुकसान पर कृषि आदान-अनुदान स्वीकृत

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: भजनलाल सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। खरीफ फसल वर्ष 2025 के दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित 7.63 लाख किसानों के लिए कृषि आदान अनुदान स्वीकृत किया है। 

अतिवृष्टि से 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान होने पर 6 जिलों की 43 तहसीलों के 3777 गांव गिरदावरी के आधार पर आपदा प्रभावित घोषित किए गए हैं। इन 3777 गांवों में लगभग 7.63 लाख किसानों को आपदा राहत कोष से कृषि आदान अनुदान वितरण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन 3777 गांवों में झालावाड़ के 1597, धौलपुर के 42, बूंदी के 534, भरतपुर के 349, डीग के 58 और टोंक के 1197 गांव शामिल है। शेष जिलों में फसल नुकसान की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!