AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज टेंडर घोटाला: जांच के दूसरे दिन रिकॉर्ड जब्त, जल्द होंगे खुलासे

जांच टीम दूसरे द‍िन सीज किए हुए रूम को खोला. रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिया, और आगे की जांच शुरू की.

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के कथित टेंडर घोटाले के मामले की जांच दूसरे दिन भी जारी है. पहले दिन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस, स्टोर और पीए सेक्शन को सीज करने के बाद आज एसडीएम यशार्थ शेखर के नेतृत्व में जांच टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची. सीज रूम को खोलकर र‍िकॉर्ड को अपने कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी

गलतफहमी की वजह से हुआ गतिरोध 

बाड़मेर उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर ने बताया, “शिकायत की जांच करने के लिए जब पहले दिन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो डॉक्टर महावीर और हमारे बीच में गलतफहमी हो गई थी. हमें लगा कि रिकॉर्ड में कुछ गायब ना कर दिया जाए, इस कारण गतिरोध हो गया. उसके बाद प्रिंसिपल ऑफिस, स्टोर और पीए सेक्शन को सीज कर दिया गया था.”

सीज रूम को खोल दिया गया 

एसडीएम ने बताया, “रव‍िवार को जिला कलेक्टर की आवास पर डॉक्टर और जांच कमेटी के बीच लंबी बैठक हुई. उसमें और आपसी वार्ता में हमारी सुलह हुई, उसके बाद आज मेडिकल कॉलेज पहुंच कर सीज किए गए सभी रूम को खोल दिया गया है, जो हमें रिकॉर्ड चाहिए था, वह सब उपलब्ध हो गया है.”

जल्द होगा मामले का खुलासा 

उन्होंने बताया क‍ि इस पूरे मामले की जांच चल रही है. एक-दो दिन में जांच करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इस दौरान उनके साथ जांच टीम में बाड़मेर तहसीलदार, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!