
सिरोही, 25 अक्टूबर। नगरपरिषद सिरोही के प्रशासक (अति. जिला कलक्टर) डाॅ. राजेश गोयल के निर्देश पर नगर परिषद सिरोही द्वारा आज कार्रवाही करते हुए शहर में सार्वजनिक स्थलांे पर विचरण करन वाले निराश्रित गौवंश को पकड कर निकटतम श्रीगोपाल गोवर्धन गौशाला में भिजवाया गया।
नगरपरिषद आयुक्त शिवपाल सिंह ने बताया कि आज शहर के भीडभाड वाले क्षेत्र सरजावाव दरवाजा चैराहा, शाहजी की वाडी, बस स्टेण्ड एवं भाटकडा रोड पर विचरण करते पाये गये निराश्रित गौवंश को पकडवाया गया है। उक्त कार्रवाही में पशुपालकों द्वारा शहर में छोडे गये पालतु गौवंश भी होने से उनके द्वारा बीच मंे आकर अधिकांश गौवशों को झुण्ड से निकाल कर ले गए। नगरपरिषद दस्ते ने 12 गौवंशों को गौशाला में जमा करवाया गया।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद की कार्रवाही में व्यववधान उत्पन्न करने वाले ऐसे लोगों को चिन्ह्ति किया जाकर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाही की जायेगी तथा यह अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।
पशुपालकों से आग्रह है कि वे अपने पालतु गौ वंशों को बाडे में बंद रखें। भविष्य में शहर में सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करते पाए जाने पर उन्हें भी गौशाला में जमा करवा दिया जाएगा।




