
सिरोही, 17 अक्टूबर। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे 18 अक्टूबर, शनिवार को 10 बजे शिवगंज पहुचेंगे। वे वहां जागनाथ महादेव मंदिर, शिवगंज में पूजा अर्चना करेंगे। गौशाला में गायों को गुड एवं चारा खिलाने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के पट्टे वितरण करेंगे। उसके बाद सारणेश्वर जी मंदिर, सिरोही में पूजा अर्चना करेंगे। गोयली चौराहा पर स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पणिहारी गार्डन सिरोही में स्नैह मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके बाद सिरोही में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। वे इसके पश्चात मुंडारा (पाली) जाएंगे।




